Wednesday, August 5, 2015

अधोवायु / पेट की गैस से राहत पायें, पेट की गैस का घरेलू उपचार, Top 15 Home Remedies for Gas and Indigestion Problems


पेट की गैस का घरेलू उपचार (Stomach gas home remedies)

~~~~~~~~~~~~~पेट गैस को अधोवायु बोलते हैं। इसे पेट में रोकने से कई बीमारियां हो सकती हैं, जैसे एसिडिटी, कब्ज, पेटदर्द, सिरदर्द, जी मिचलाना, बेचैनी आदि। लंबे समय तक अधोवायु को रोके रखने से बवासीर भी हो सकती है। आयुर्वेद कहता है कि आगे जाकर इससे नपुंसकता और महिलाओं में यौन रोग होने की भी आशंका हो सकती है।

गैसांतक वटी-- शुरू में दो गोली दिन में तीन बार गर्म पानी से खाने के बाद लें, पर कुछ दिन बाद एक-एक गोली तीन बार कर दें और धीरे-धीरे एक गोली एक बार।

हिमालय की लिव-52,-- दो गोली हर बार खाने के बाद लें। 
लशुनादि वटी --एक-एक गोली दिन में तीन बार लें। 
एमिली क्योर कैप्सूल,-- सुबह-शाम खाने के बाद लें। 
चित्रकादि वटी,-- एक-एक सुबह-शाम लें। 
अविपत्तिकर चूर्ण,-- खाना खाने के आधे घंटे बाद दो से छह ग्राम लें। 
हिंग्वाष्टक, लवणभास्कर चूर्ण या अजमोदादि चूर्ण में से कोई एक लें।



- एक मुनक्के का बीज निकालकर उसमें मूंग की दाल के एक दाने के बराबर हींग या फिर लहसुन की एक छिली कली रखकर मुनक्के को बंद कर लें। इसे सुबह खाली पेट पानी से निगल लें। इसके 20-25 मिनट बाद तक कुछ न खाएं। तीन दिन लगातार ऐसा करें। 
- अजवायन, जीरा, छोटी हरड़ और काला नमक बराबर मात्रा में पीस लें। बड़ों के लिए दो से छह ग्राम, खाने के तुरंत बाद पानी से लें। बच्चों के लिए मात्रा कम कर दें। 
- पांच ग्राम हल्दी या अजवायन और तीन ग्राम नमक मिलाकर पानी से लें। 
- दो लौंग चूस लें या फिर उन्हें उबालकर उस पानी को पी लें। 
- पानी में 10-12 ग्राम पुदीने का रस और 10 ग्राम शहद मिलाकर लें। 
- खाना खाने के बाद 25 ग्राम गुड़ खाने से गैस नहीं बनती और आंतें मजबूत रहती हैं। 
- बिना दूध की नीबू की चाय भी फायदा करती है, पर नीबू की बूंदें चाय बनाने के बाद ही डालें। इसमें चीनी की जगह हल्का-सा काला नमक डाल लें, फायदा होगा। 
- बेल का चूर्ण, त्रिफला और कुटकी मिलाकर (दो से छह ग्राम) रात को खाना खाने के बाद पानी से लें। 
- लहसुन की एक-दो कलियों के बारीक टुकड़े काटकर थोड़ा-सा काला नमक और नीबू की बूंदें डालकर गर्म पानी से सुबह खाली पेट निगल लें। इससे कॉलेस्ट्रॉल, एंजाइना और आंतों की टीबी आदि बीमारियां ठीक होने में भी मदद मिलेगी। गर्मियों में एक-दो और सर्दियों में दो-तीन कलियां लें। 
- गैस बनने पर हींग, जीरा, अजवायन और काला नमक, बहुत कम मात्रा में नौसादर मिलाकर गुनगुने पानी से लें। इनमें से कोई एक चीज भी ले सकते हैं। 
- आधे कच्चे, आधे भुने जीरे को कूट कर गर्म पानी से दो ग्राम लें। ऐसा दिन में दो बार एक सप्ताह तक करें। इसके बाद मोटी सौंफ को भून-पीसकर गुड़ के साथ मिक्स करके 6-6 ग्राम के लड्डू बना लें। दिन में दो-तीन बार लड्डू चूसें। 
- हर बार खाने के साथ अजवायन भी खाएं तो पाचन बढ़िया होगा। खाने में सादा के साथ-साथ काला नमक भी इस्तेमाल करें।






बवासीर (पाइल्स) का अचूक नुस्खा, Ayurvedic Treatment for Piles | Home Remedies for Hemorrhoids (Piles)

Ayurvedic Treatment for Piles | Hemorrhoids


बवासीर (पाइल्स) का अचूक नुस्खा
खूनी बवासीर या मस्से वाली बवासीर का एक अचूक नुस्खा स्वदेशी चिकित्सा सार में पृष्ठ 54 पर है। यह मैंने भी पढ़ा था लेकिन किसी पर आजमाया नहीं था। मैं होमियोपैथी की मदरटिंचर हेमेमिलिस और बायोकाम्बिनेशन नम्बर सत्रह से बवासीर के अनेक केस ठीक कर चुका हूँ। पाँच-पाँच बूंद हेमेमिलिस आधा कप पानी में मिला कर दिन में तीन बार और बायोकाम्बिनेशन सत्रह की चार-चार गोलियाँ तीन बार लेने से खूनी और साधारण बवासीर ठीक हो जाती है।

एक रोगी को शायद बदपरेहजी की वजह से यह रोग दोबारा हो गया। दूसरी बार उसे होमियोपैथी के इस नुस्खे से लाभ नहीं हो रहा था। उस पर स्वदेशी चिकित्सा सार का यह नुस्खा आजमाया गया। बरोशी महाराष्ट्र के स्वामी डा.ओमानंदजी का यह अनुभूत प्रयोग सचमुच अचूक है। जैसा कि उन्होंने दावा किया है एक दिन में ही रक्तस्राव बंद हो जाता है। बड़ा सस्ता व सरल उपाय है।


नारियल की जटा लीजिए। उसे माचिस से जला दीजिए। जलकर भस्म बन जाएगी। इस भस्म को शीशी में भर कर ऱख लीजिए। कप डेढ़ कप छाछ या दही के साथ नारियल की जटा से बनी भस्म तीन ग्राम खाली पेट दिन में तीन बार सिर्फ एक ही दिन लेनी है। ध्यान रहे दही या छाछ ताजी हो खट्टी न हो। कैसी और कितनी ही पुरानी पाइल्स की बीमारी क्यों न हो, एक दिन में ही ठीक हो जाती है।


सचमुच मुझे भी ऐसा ही चमत्कार देखने को मिला। उस मरीज को जो पंद्रह दिन से खूनी बवासीर के कारण परेशान था, एक दिन में ही आराम हो गया। स्वामीजी ने लिखा है कि यह नुस्खा किसी भी प्रकार के रक्तस्राव को रोकने में कारगर है। महिलाओं के मासिक धर्म में अधिक रक्तस्राव या श्वेत प्रदर की बीमारी में भी कारगर है। हैजा, वमन या हिचकी रोग में यह भस्म एक घूँट पानी के साथ लेनी चाहिए। ऐसे कितने ही नुस्खे हिन्दुस्तान के मंदिरों और मठों में साधु संन्यासियों द्वारा आजमाए हुए हैं। इन पर शोध किया जाना चाहिए।
पुनः कुछ लोगों ने मुझे फोन कर सवाल किया कि खाली पेट दिन में तीन बार लेना अर्थार्थ दिन भर भोजन नहीं करना है क्या। मेरा सुझाव है कि दवा लेने के एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक कुछ न खाएं तो चलेगा। अगर रोग ज्यादा जीर्ण हो और एक दिन दवा लेने से लाभ न हो तो दो या तीन दिन लेकर देखिए।



ठंडा पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से नुकसान होते हैं

ठंडा पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से नुकसान होते हैं...

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
जब आप ठंडा पानी पीते हैं तब आपकी खून की धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिस कारण पाचन प्रतिबंधित हो जाता है और ठीक से हाइड्रेशन नहीं हो पाता।
पोषण में कमी आती है--
--आपका शरीर खाना पचाने और पोषण को अवशोषित करने की बजाए अपनी उर्जा को शरीर का तापमान बैलेंस करने में लगा देता है। इससे वॉटर लॉस होता है।
प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है--
--भोजन के तुंरत बाद ठंडा पानी पी लेने से शरीर में अधिक बलगम जम जाता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली का कार्य धीमा पड़ जाता है और आसानी से सर्दी और बीमारियां पकड़ने लगती हैं।
पाइल्‍स और आंत के रोग--
--जिस प्रकार से मिठाई को फ्रिज में रखने से वह जम जाती है उसी तरह से ठंडा पानी मल को जमा देता है जो पाइल्स या बड़ी आंत से सम्बन्धित रोगों का सबसे बड़ा कारण है। इससे मल कठोर हो जाता है।
वसा पचाने में शरीर करता है ज्‍यादा मेहनत --
--खाने के दौरान अगर आप ठंडा पानी या कोई अन्‍य पेय पीते हैं तो, वह खाने में मौजूद वसा को पेट के अंदर जमा देता है, जिससे शरीर को उसे पचाने में दोगुनी महनत करनी पड़ती है।
कैलोरीज़ ज्‍यादा बर्न होती हैं --
--कई लोग बोलते हैं कि ठंडा पानी पीने से शरीर की कैलोरीज़ ज्‍यादा बर्न होती हैं।
--कमरे के तापमान पर रखा पानी शरीर को तर रखता है। इससे खाना जल्‍दी पचता है, पेट अच्‍छी तरह से साफ हेाता है। यह खून को साफ करता है।


खाना मिटटी के बर्तन में पकाए



खाना मिटटी के बर्तन में पकाए ;;---

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
हम लोग खाना इसलिए खाते है ताकि हमारे शरीर को जरुरी प्रमाण में पोषक तत्त्व मिले।
अगर आप लोग एलुमिनियम के प्रेसर कूकर
में खाना बनाते हो तो
87% पोषक तत्त्व नष्ट हो जाते है,सिर्फ
13% ही बचते है।
अगर पीतल के बरतन में बनाये तो 7%
पोषक तत्त्व नष्ट हो जाते है, 93% बचते
है।
"अगर कासे के बरतन में बनाये तो 3%
पोषक तत्त्व नष्ट हो जाते है, 97% बचते
है।"
अगर आप मिटटी के बरतन में खाना बनाये
तो 100% पोषक तत्त्व बचते है।
और अगर आपने एक बार मिटटी के बरतन
का खाना खा लिया तो उसका जो स्वाद
है वो आप जिन्दगी भर नहीं भुलेंगे।


Tuesday, August 4, 2015

दस उपाय जो दो सप्‍ताह में वजन घटाएं

आप जल्‍दी वजन कम करना चाहते है और चाहकर भी वजन कम नही हो रहा है तो हमारे दिए इन उपायों को अपनाए।
1) हरी चाय
ग्रीन चाय जल्‍दी वजन कम करने में मदद करती है। इसका नियमित सेवन चमत्‍कारिक रूप से आपके शरीर पर जमा अतिरिक्‍त चर्बी को कम करने का काम करती है। अध्ययनों से पता चला है कि दिन में हरी चाय के 3 से 5 कप पीने के दौरान लगभग 40% अधिक फैट बर्न होता हैं।

2) सुबह की एक्‍सरसाइज
कहते हैं जो उगता सूरज देखता है, बीमारियां उससे दूर रहती हैं। और उस उगते सूरज के साथ अगर थोड़ी कसरत कर ली जाए, तो सारा दिन ही खुशगवार गुजरता है। सुबह एक्‍सरसाइज करना दिन में किसी भी वक्‍त व्‍यायाम करने से अधिक लाभप्रद होता है। अध्‍ययन बताते हैं कि सुबह व्‍यायाम करने से आप लगभग 3 गुणा तक अधिक फैट बर्न करते हैं। इसलिए सुबह जल्‍दी उठकर कम से कम आधा घंटा एक्‍सरसाइज जरूर करें।
3) अधिक सक्रिय बनें
रचनात्मक बनें और अपने दैनिक दिनचर्या के लिए कुछ अतिरिक्त शारीरिक गतिविधियां जोड़ें। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अगर आप शारीरिक रूप से थोड़ा और सक्रिय बनें, तो काफी अतिरिक्‍त वसा घटा सकते हैं। इन छोटी गतिविधियों द्वारा सभी अतिरिक्त कैलोरी को जला कर अपना अधिक वजन कम कर सकते है।
4) उठाएं सेहत के कदम
घर के पास बाजार जा रहे हैं, तो अपनी कार या बाइक को पार्किंग में ही खड़ा रहने दें और मार्केट तक वॉक करें। सेहतमंद रहने के लिए पैदल चलना बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना ऑफिस या अपने अपार्टमेंट की सीढि़या चढ़कर भी आप काफी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। और अगर आपके पास बाहर जाने की फुरसत नहीं है, तो आप पैडोमीटर खरीदकर उस पर ही वॉक कर सकते हैं। रोजाना 10 हजार कदम चलकर आप रोजाना 100 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

5) अधिक पानी पिएं
स्‍वस्‍थ शरीर के लिए हमेशा अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। पानी से शरीर में जमा चर्बी की मात्रा कम होती है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो किडनी अपना अधूरा काम लीवर को पास कर देती है। शरीर से जमा चर्बी को ऊर्जा के लिए जलाना यह लीवर का सबसे जरूरी कार्य है, परन्‍तु वह अपने कार्य को ठीक प्रकार से नही कर पाता क्‍योंकि उसे किडनी के अधूरे कार्यो को भी करना होता है।
6) भरपूर नींद
कहा तो जाता है कि जो सोवत है, सो खोवत है, लेकिन भरपूर नींद आपको सेहत का तोहफा देती है। पूरी नींद के बाद दिमाग तरोताजा होकर अपना काम करता है। इसके साथ ही नींद वजन कम करने में भी मदद करती है। आठ घंटे से अधिक और छह घंटे से कम सोने वाले लोगों का वजन 7 से 8 घंटे सामान्‍य सोने वालों लोगों की तुलना में अधिक बढ़ता है।
7) खाने से पहले पानी या सब्जियों का जूस
खाने से पहल एक गिलास पानी या सब्जियों का जूस पीने से आपको भरा-भरा लगता है। इससे आपकी क्षुधा शांत हो जाती है। जिससे आप ज्‍यादा खाना नही खा पाते और तेजी से वजन कम कर सकते हैं।
8) खाना अच्‍छे से चबाकर खाएं
आप जो भी खाद्य पदार्थ खाएं उसे अच्‍छी तरह चबाकर और धीरे-धीरे खाएं। चबाने से खाना अच्‍छी तरह से पचता है और देर तक खाने से आप ज्‍यादा नही खा पाते। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
9) वेटलिफ्टिंग से वजन कम
कुछ दिनों में वजन कम करने के लिए जिम प्रशिक्षक से पूछकर वेटलिफ्टिंग करें। वजन उठाने से वजन कम करने के साथ-साथ फैट भी जलता है।
10) अधिक देर तक बैठना ठीक नहीं
अधिक देर तक बैठे रहने से शरीर पर अधिक चर्बी जमा हो जाती है। मिसौरी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, नीचे बैठना या लगभग 4 घंटे से अधिक समय के लिए निष्क्रिय होना आपके चयापचय को धीमा कर देता है जिससे आसानी से फैट जमा हो जाता है।

लकवा (Paralysis), Ayurvedic Home Remedies for Paralysis (लकवा के लिए आयुर्वेदिक घरेलू उपचार)

लकवा के लिए आयुर्वेदिक घरेलू उपचार


इस बीमारी में रोगी का आधा मुंह टेढ़ा हो जाता है। गर्दन टेढ़ी हो जाती है, मुंह से आवाज नहीं निकल पाती है। आँख, नाक, भौंह व गाल टेढ़े पड़ जाते हैं, फड़कते हैं और इनमें वेदना होती है। मुंह से लार गिरा करती है।

1) राई, अकरकरा, शहद तीनों 6-6 ग्राम लें। राई और अकरकरा को कूट-पीसकर कपड़छन कर लें, और शहद में मिला लें। इसे दिन में तीन-चार बार जीभ पर मलते रहें। लकवा रोग दूर होगा।

2) 25 ग्राम छिला हुआ लहसुन पीसकर 200 ग्राम दूध में उबालें, खीर की तरह गाढ़ा होने पर उतारकर ठंडा होने पर खावें।

3) सौंठ और उड़द उबालकर इसका पानी पीने से लकवा ठीक होता है। यह परीक्षित प्रयोग है।

4) 6 ग्राम कपास की जड़ का चूर्ण, 6 ग्राम शहद में मिलाकर सुहब शाम लेने से लाभ होता है।

5) लहसुन की 5-6 काली पीसकर उसे 15 ग्राम शहद में मिलाकर सुबह-शाम लेने से लकवा में आराम मिलता है।



15 Tips थकान को दूर करने के घरेलू उपाय

Weakness and Fatigue-Home Treatment


अपने नियमित दिनर्चा में कुछ बदलाव करके थकान की समस्‍या से निजात पा सकते हैं। इसके अलावा अत्यधिक थकान का सामना करने वाले लोगों के लिए कुछ खाद्य पदार्थ भी वरदान साबित होते हैं।
1) थकान के लिए उपाय
दिन भर की भागदौड़ या शरीर के लगातार काम करने से आपको आराम नहीं मिल पाता है, और इससे आपको थकान महसूस होती है। लेकिन कई लोगों में थकान, तनाव व जिम्‍मेदारियों भी होता है। थकान को दूर भगाने के लिए कुछ लोग सिगरेट पी लेते है, और कुछ लोग चाय या कॉफी पी लेते है। और तो और कुछ लोग थकान के कारण होने वाले शरीर में दर्द के कारण पेनकिलर का सहारा लेते हैं। लेकिन इस तरह से थकान को दूर करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। थकान को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकती है।

2) नाश्‍ता जरूरी
अगर आप थकान से लड़ने के लिए अपने शरीर को मजबूत बनाना चाहते हैं तो नियमित रूप से नाश्‍ता करना कभी न भूलें। सुबह का किया हुआ नाश्‍ता आपके शरीर को पूरे दिन एनर्जी देता है। ऐसा नाश्ता करें, जिसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक और शूगर व वसा की मात्रा कम हो। नाश्‍ते में फल, स्‍प्राउट आदि को शामिल करें।

3) हर्बल ड्रिंक
हर्बल ड्रिंक जैसे ग्रीन टी, आंवला या एलोवेरा जूस को पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और शरीर को थकान से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही नियमित इसे पीने से वजन कंट्रोल रहता है और मसल्‍स पेन में भी आराम मिलता है।

4) सौंफ
सौंफ का इस्‍तेमाल प्राय हर रसोई में होता है। सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। सौंफ खाने से पेट साफ रहता है और आप खुद को तरोताजा महसूस करते है।

5) चॉकलेट
चॉकलेट खाने से व्यक्ति के शरीर में एनर्जी बढ़ जाती है। जिससे आप थकावट कम महसूस करते हैं। चॉकलेट में पाया जाने वाला कोको तनाव को कम करने करने का काम करता है। एक अध्‍ययन के अनुसार, दिन में एक चॉकलेट खाना आपकी दिनभर की थकान को 20 फीसदी तक कम कर सकता है।

7) अजवायन
अजवायन में स्वास्थ्य, सौंदर्य, सुगंध तथा ऊर्जा प्रदान करने वाले तत्व होते हैं। अजवाइन के पत्ते एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। ये शरीर की टूट-फूट की मरम्मत करने और जोड़ों के दर्द में काफी फायदेमंद होते है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल थकावट को दूर करने के लिए भी किया जाता है। थकान होने पर लगभग आधा चम्मच अजवायन सुबह-शाम लेने से समस्या दूर हो जाती है।

8) अदरक
अदरक की चाय पीने से तुरंत ताजगी का एहसास होता है। यह चाय नेचुरल पेनकिलर भी होती है। अदरक की चाय में तुलसी को मिलाकर पीने से आपकी थकावट तुरंत मिट जाती है। इसके अलावा इससे पाचन शक्ति मजबूत रहती है और ऑर्थराइटिस में भी आराम मिलता है।

9) पानी की पर्याप्‍त मात्रा
थकान दूर करने में पानी की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। शरीर में पानी की कमी होने से ज्यादा थकान महसूस होती है। इसलिए पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा गर्म पानी की बोतल से सिंकाई करने से प्रभावित अंग के दर्द में आराम मिलेगा और थकान भी दूर होती है।

10) एक्सरसाइज
अत्यधिक शारीरिक श्रम से शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन कार्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। जिससे व्‍यक्ति थका हुआ महसूस करता है। ध्यान, योग और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज से शांत रहने की कोशिश करें। साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

11) आयरन की भरपूर मात्रा
आयरन की कमी यानी एनीमिया थकान का सबसे बड़ा कारण है। हीमोग्लोबिन का स्तर हमारे शरीर में ऊर्जा के स्तर को प्रभावित करता है, क्योंकि इसकी कमी से अंगों को ऑक्सीजन कम मिलता है। इसलिए अपने आहार में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। मांस, हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन के अच्छे स्त्रोत हैं।

12) मालिश
मालिश थकावट को दूर करने का बहुत अच्‍छा उपाय है। यह एक प्रकार से शरीर की मांसपेशियों की एक्‍सरसाइज है। इससे शरीर में स्फूर्ति व चुस्ती आती है। इससे शरीर की त्वचा मुलायम होती है। तनाव दूर होता है व खूबसूरती बढ़ती है। इसके अलावा मालिश लकवा, अनिद्रा, मोटापा, पोलियो, उच्च रक्तचाप आदि रोगों में भी लाभकारी होती है।

13) हरे खाद्य पदार्थ
गहरे हरे रंग के खाद्य पदार्थो जैसे मूंग दाल, पालक, मटर आदि को भोजन में शामिल करने से दिनभर की थकान को दूर किया जा सकता है। इनमें बड़ी मात्रा में विटामिन बी पाया जाता है। ये तनाव को कम करने में कारगर हैं। तनाव कम होने से अपने आप थकावट भी दूर हो जाती है।

14) पपीता और संतरा
पपीता और संतरा खाने से दिनभर की थकान पर काबू किया जा सकता है। इन दोनों ही फलों में पाया जाने वाला विटामिन बी6 और फालिक एसिड व्यक्ति के शरीर को रिलेक्स करता है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से आपको दिनभर तरोताजा महसूस होता है।